Consulting Editor: Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big News Today)। रात्रि से हो रही है भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में उतरे हुए हैं।
जिलाधिकारी में प्रातः काल का नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त अप्रोच वाल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर एप्रोच वाल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी में शहर से निरीक्षण करते हुए सोडा सरोली पहुंचे जहां पीएमजीएसवाई की वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए गए हैं वही मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात हेतु बहाल कर दिया गया है। जिलाधिकारी फील्ड में बने हुए हैं तथा वर्षा से क्षति का निरीक्षण कर रहे हैं।



