Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बंशीधर भगत ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुँचाया

Uttarakhand


कालाढूंगी बिग न्यूज़ टुडे

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कालाढूंगी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी बंशीधर भगत ने बुधवार को कमलुवागांजा, अमृताश्रम, गौड़धड़ा शक्तिकेन्द्रों में बैठक कर कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता की।

भगत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संग़ठन है, जिसमें शक्तिकेन्द्रों से लेकर बुथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों का भी विस्तार किया गया है। भगत ने कहा कि भाजपा एक मात्र लोकतांत्रिक संग़ठन है, जिसमें मंडल से लेकर जिले, प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं द्वारा चुना जाता है।

भगत ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से वार्ता कर प्रत्येक बूथों के पन्ना प्रमुखों द्वारा भाजपा सरकार की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में शक्तिकेन्द्र संयोजक रमेश जोशी, योगेश तिवारी, सुरेश गौड़, भुवन पंत, प्रेम वल्लभ कांडपाल, भूपाल सिंह गैडा, हरीश ग़ैरवाल, ललित तिवारी, विक्रम गौड़, नरेश खुल्बे, लाखन निगलटिया, महेश भारती, विपिन चंद्र पांडेय, राजेश मोहन शर्मा, मनोज जोशी, चंदन सुनौरी सहित समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।