Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“बैस्ट हिमालयन एंड नाॅर्थ ईस्टर्न स्टेट” मत्स्य पालन में राज्य को मिलेगा राष्ट्रीय पुरुस्कार

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादूनI उत्तराखंड राज्य को मत्स्यपालन क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा उत्तराखंड राज्य को ” बैस्ट हिमालयन एंड नाॅर्थ ईस्टर्न स्टेट” के लिए चुने जाने पर दिया जा रहा है।


"मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का प्रयास कर रही है,  सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।":- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

------------------------
"उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व की सरकार में हमने जो मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास और स्वरोजगार बढौतरी के प्रयास कार्य किए हैं ये पुरुस्कार उसको समर्पित है, जोकि हमें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा":- सौरभ बहुगुणा, मंत्री, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री, उत्तराखंड 

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड ने बताया कि, पुरस्कार वितरण समारोह “विश्व मत्स्य दिवस-2024” के अवसर पर 21 नवंबर 2024 को केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुषमा स्वराज भवन चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में ट्राफी एवं सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे।