Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

युवक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, शक्ति नहर में छलांग लगाई

Dehradun Delhi Uttarakhand


Big News Today पुलिस के मुताबिक मृतक युवक पर काफी कर्ज था जोकि शराब पीने का आदि भी था राजधानी देहरादून के विकासनगर में शनिवार को अजीत कुमार नाम के युवक ने शक्तिनहर में कूदकर अपनी जान से दी, वही घटना से पहले युवक ने अपनी आप बीती का वीडियो बनाया और विकासनगर की नहर में कूद गया।

युवक ने अपने रिश्तेदारों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने के साथ ही विकासनगर कोतवाली के एक सिपाही पर भी पैसा लेकर दूसरे का पक्ष लेने के गंभीर आरोप लगाए, वही युवक के शक्ति नहर में कूदने की सूचना मिलने के बाद पहुंची ।

एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चला कर आज सुबह मृतक युवक का शव बरामद कर लिया है तो वही मामलें में युवक द्वारा बनाए गए वीडियो में जिस पुलिस कर्मी पर आरोप लगे हैं ।

उसे एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने लाइन हाजिर कर कोतवाल को पूरे मामलें में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीओ विकासनगर को मामलें की जांच के आदेश दे दिए है हालांकि पुलिस के मुताबिक मृतक युवक पर काफी कर्ज था जोकि शराब पीने का आदि भी था फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है