Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, ऋषिकेश एम्स में चल रहा इलाज

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार):  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद बीते दिन ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती हुए थे. लेकिन आज खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव (मिले हैं. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऐहतियात बरतने की सलाह दी है.

गौर हो कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी बीते दिन कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के साथ ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुए थे. लेकिन आज खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बीते दिन भुवन चंद्र खंडूड़ी को कार्डियक की समस्या बताई जा रही थी. इसलिए तबीयत खराब होने के कारण उनको ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया था. जहां डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी उनसे मुलाकात करते हुए हालचाल जानने पहुंचे थे.