Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बंशीधर भगत का हुआ जोरदार स्वागत

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठ विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और लगातार सातवीं बार के विजयी विधायक बंशीधर भगत का भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बंशीधर भगत को मिठाई खिलाकर उनको शुभकामनाएं दी। पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बताया कि बंशीधर भगत केवल कालाढूंगी ही नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लोकप्रिय भाजपा के नेता हैं। आज उनके प्रदेश कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि वह किस कदर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हैं। किस तरह उनका निरंतर संवाद कार्यकर्ताओं के साथ रहता है। सभी भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर भगत जी के आगमन से उत्साहित थे, उनका फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया।