Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

गौरव का दिनः बजरंग दल ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर ढोल-नगाड़े बजाकर मनाई खुशी

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। (Big News Today) मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। देहरादून के घंटाघर पर बजरंगियों ने आतिशबाजी करके व ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भारत मां के जयघोष लगाते हुए भारत को विश्व गुरु बनने की बधाइयां दीं।

बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ बजरंगी घंटाघर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अनार, फुलझड़ियां तथा बम पटाखे फोड़कर, भारत माता के गीत गाकर खुशियां मनाई । 

Photo: चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी मनाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ता
"आज भारत के वैज्ञानिक इतिहास में ऐसा दिन है जिसने भारत को विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है। ये हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का पल है, जिसका दुनिया भी लोहा मान रही है।"- विकास वर्मा, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख

चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी मनाने के कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रिंस त्यागी, संदीप वाधवा, सुरेश गुप्ता, पल्लव वर्मा, विजय गुप्ता व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।