Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानितअवधेश कौशल का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: जाने माने समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. उन्होंने तड़के पांच बजे अंतिम सांस ली. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया।