देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सीएम योगी को बदरी विशाल की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। शाम को वे उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]
देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में 30 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों द्वारा प्रत्येक बिंदु पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए। नोडल अधिकारियों को दिए गए बिंदु की प्रगति की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा […]
देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने […]