Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एशेज श्रृंखला: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

Sports


मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी व 14 रनों से हराकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला 3-0 की अजेय बढ़त के साथ अपने नाम कर ली। इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 185 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए, जवाब में इंग्लिश टीम की दूसरी पारी मात्र 68 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। रूट के अलावा बेन स्टोक्स ने 11 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्कॉट बोलेंड ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। बोलेंड के अलावा मिचेल स्टॉर्क ने 3 और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया।