Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर कांग्रेस पार्टी कर रही है सियासत”, बोलीं बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : उन राज्यों में महिलाओं की महिला अपराध की कांग्रेस पार्टी नहीं लेती सुध, जहां कांग्रेस पार्टी की है सरकार भाजपा महिला मोर्चा

( देहरादून, 16 जून) भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग और गंभीर है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा पारदर्शिता गंभीरता के साथ काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला उत्पीड़न के मामले को लेकर सियासी रोटियां सेंकने का काम कर रही है ।

प्रदेश में अगर महिलाओं के प्रति कोई उत्पीड़न अथवा अपराध के मामले आए हैं तो उसमें सरकार ने बड़ी तत्परता के साथ में काम किया है। कानूनी तौर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है सख्त से सख्त कदम भी उठाया गया है।

मासूमों के साथ होने वाले अपराध के मामले में अपराधियों पर पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है । मगर कांग्रेस पार्टी उन राज्यों में महिलाओं के अपराध को लेकर अपनी जवाबदेही नहीं तय करती है जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

मगर कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर दोहरा रवैया अपना रही है ढकोसला करती है और महिलाओं के सुरक्षा को लेकर सियासत कर रही है भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार घट रहा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी कई तरह के हथकंडे अपना रही है।

चुनाव के नजदीक आने पर कांग्रेस पार्टी को महिलाओं की याद आती है मगर नारी शक्ति को पता है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किस तरह का कांग्रेस पार्टी का रवैया है।

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने अपने बयान में कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सुर्खियों में रहने के लिए कांग्रेस पार्टी सियासी शोरगुल कर रही हैं।