Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अंकिता हत्याकांड: मुख्यमंत्री धामी ने कहा-फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: रविवार को खटीमा से लौटते समय देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अंकिता हत्या मामले की जांच में किसी तरह की कोताही व ढील नहीं बरती जाएगी। पुलिस की ओर से तय समय में कार्रवाई की जा रही है। एसआईटी अपना काम शुरू कर दिया है। घटना में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। अपराध में संलिप्त कोई भी आरोपी जांच से बचेगा नहीं। जांच में किसी भी पहलू को छोड़ा नहीं जाएगी। 

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी घटना को बर्दाश्त व स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त सजा और जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को ले जाने पर काम कर रही है। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को फांसी दिलाएंगे।