Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एम्स में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में नर्सिंग अधिकारी गिरफ्तार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: एम्स ऋषिकेश में एक महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी सतीश कुमार ने महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ रविवार शाम अस्पताल परिसर में की। उनके अनुसार आरोपी ने महिला डॉक्टर को अश्लील एसएमएस भी भेजे। 

इस घटना सामने आने के बाद अस्पताल के ‘रेजीडेंट’ डॉक्टरों ने रोष जताया और ‘डीन एकेडेमिक्स’ के दफ्तर के बाहर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया जिसके बाद सोमवार शाम को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बता दें की इस मामले के सामने आने के बाद जूनियर और सीनियर डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने एम्स कार्यालय में हंगामा करते हुए आरोपी नर्सिंग ऑफिसर पर कार्रवाई की मांग की. महिला डॉक्टर ने नर्सिंग अफसर की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामला रविवार 19 मई शाम 7 बजे का बताया जा रहा है. 

महिला डॉक्टर का आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात पुरुष नर्सिंग ऑफिसर ने उनको अनुचित तरीके से छेड़ने की कोशिश की. विरोध करने पर भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया. इतना ही नहीं, आरोपी ने उसी रात महिला डॉक्टर को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे. कुछ फोटोज भेज करकर महिला डॉक्टर का मानसिक उत्पीड़न भी किया.