Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

असम भ्रमण पर रहेंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी राज्य में चाय उत्पादन के विस्तार एवं बेहतर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम के 5 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी असम के प्रमुख चाय बागानों का दौरा कर उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण एवं विपणन प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत वे स्थानीय चाय उत्पादकों, निर्यातकों तथा विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में चाय की गुणवत्ता सुधार एवं विपणन को सशक्त बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करेंगे।

भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री असम की आधुनिक चाय फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर वहां अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकों का अवलोकन करेंगे तथा फैक्ट्री स्वामियों के साथ संवाद कर उत्तराखण्ड में तकनीकी उन्नयन की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

इस भ्रमणदल में उत्तराखण्ड से कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, सल्ट विधायक महेश जीना, चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह महरा, कृषि सचिव डा0 एस0एन0 पाण्डेय, चाय विकास बोर्ड के निदेशक महेन्द्र पाल तथा चाय उत्पादक किसान बंसत जोशी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *