Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कृषि मंत्री ने दी नवोन्मेषी कृषक डॉ. पूजा गौड़ बधाई

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में इनोवेटिव कृषक डॉ. पूजा गौड़ को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के किसान नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं, जिसमें डॉ. पूजा गौड़ का योगदान प्रेरणादायक है।


उल्लेखनीय है कि फरवरी 2026 में नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले में उत्तराखण्ड के चकराता क्षेत्र की निवासी डॉ. पूजा गौड़ को कृषि गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नवोन्मेषी किसान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।इसके अलावा, उन्हें गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में ‘प्रगतिशील किसान सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. गौड़ ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल मीट 2026 में भी प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रोशन किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि डॉ. पूजा गौड़ जैसी नवोन्मेषी किसान राज्य के अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।