Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डीजीपी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे: उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव संपन्न हो जाएगा. चुनाव की तैयारी के लिए सिर्फ महीना भर बचा है. उत्तराखंड के डीजीपी चुनाव आयोग के हर उस आदेश को सख्ती से लागू कर रहे हैं जो पुलिस से जुड़ा है. उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि पुलिस क्या-क्या कार्रवाई इस दौरान कर रही है.

डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि राज्य की सीमाओं पर चौकियों पर तैनाती की जा रही है. चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की आवाजाही पर चेकिंग की जाएगी. ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके जिससे चुनाव प्रभावित नहीं होंगे. सख्त निगरानी की जाएगी और यदि कोई अनियमितता होती है, तो न केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी.

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सुरक्षा तैयारियों पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार कहते हैं, सभी पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है. आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सभी बूथों पर पुलिसकर्मी, होमगार्ड्स और सीएपीएफ तैनात रहेंगे.