Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

क्या AAP उत्तराखंड में सिर्फ वोट कटवा पार्टी ही बनकर रह जायेगी या दावे होंगे सच! आखिर बड़ी तादाद में पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं नेता-पदाधिकारी?

Uttarakhand


देहरादून। (Big News Today)

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में चुनाव जीतने के दावे कर रही है लेकिन पार्टी में शुरुआत से ही जुड़े नेता और पदाधिकारी AAP का लगातार साथ छोड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी से लगभग हर रोज़ कोई ना कोई नेता पदाधिकारी पार्टी छोड़ कर या तो दूसरी पार्टीयों में शामिल हो रहें हैं या घर बैठ रहें हैं, इससे आम आदमी पार्टी का संगठन भी कमजोर हो रहा है।

आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि धस्माना ने भी चंपावत में पार्टी छोड़कर अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जबकि पूर्व फौजी एवं व्यापार मण्डल पिथौरागढ़ के अध्यक्ष शमशेर महर ने भी AAP छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अल्मोड़ा में जिला सचिव पंकज जोशी ने भी पार्टी छोड़ दी है। देहरादून महिला मोर्चा की महासचिव रिंकी जॉर्ज आप पार्टी छोड़कर बीजेपी से जुड़ गईं हैं। आम आदमी पार्टी देहरादून के महानगर उपाध्यक्ष शाशांक पाल ने भी इस्तीफा दे दिया है। आप पार्टी महानगर उपाध्यक्ष शशांक पाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि-

“मै शाशांक पाल।।
आम आदमी पार्टी का महानगर उपाध्यक्ष आज आप पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूँ, पार्टी के लिये तन मन से काम किया परंतु पार्टी पूरी तरह दिल्ली से संचालित होने वाली है।।जो काबिल ओर लोकल है उन पर पार्टी भरोसा नही कर रही है।।।जिसका खाम्यिजा पार्टी को 10 मार्च को पता चल जायेगा।।।।जिन साथीयो ने भी मेरे साथ आप पार्टी जोइन की थी उन सभी से मै छामा माँगता हू।।।।पार्टी सायद हमारे विचारो से विपरित है इसिलिए हमारा पार्टी के साथ चलना मुस्किल है।।
बकी मेरे मित्र,समाज के,ओर सभी शुभचिंतको के लिये मै हमेशा खड़ा हू।।
आपका का भाई।।
शाशांक पाल ..”

जिस तरह से पार्टी के नेता पदाधिकारी आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं। और पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं, उससे ऐसे संकेत मिल रही हैं कि आप आदमी पार्टी के बाहर कुछ और अंदर कुछ और ही चल रहा है। आइए एक नजर डालते हैं अबतक AAP छोड़ चुके नेताओं, पदाधिकारियों पर, ये सूची एक पूर्व AAP प्रवक्ता ने उपलब्ध कराकर इनके छोड़ने का दावा किया है।

रविन्द्र जुगरान, वरिष्ठ नेता
चन्द्र किशोर जखमोला, मेजर जनरल, प्रदेश उपाध्यक्ष
विनोद कपरूवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष
अनन्त राम चौहान IPS, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
सुबर्धन शाह IAS
संजय भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता
राकेश काला, प्रदेश प्रवक्ता
आशुतोष नेगी, प्रदेश प्रवक्ता
अवतार राणा, प्रदेश प्रवक्ता
जितेंद मलिक, प्रदेश सचिव
अतुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
संजय पोखरियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
संजय सिलसुवाल, फाउंडर
रिंकू सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष परवादून
गुरमेल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष पछवादून
संजय क्षेत्री, जिला महासचिव देहरादून
दीपक सेलवान, प्रदेश उपाध्यक्ष, SC प्रकोष्ठ
गौरव उनियाल, जिला मीडिया प्रभारी देहरादून
सुरेश भट्ट, यमकेश्वर
संदीप नेगी, संगठन मंत्री बद्रीनाथ
नवीन बिष्ट, कैंट
सुनीता राणा, उधमसिंह नगर
संदीप गोयल, व्यपार मण्डल महासचिव
राजू सिंह, महासचिव धर्मपुर
पप्पू यादव, उपाध्यक्ष धर्मपुर
रविन्द्र पड़ियार, नेता आप धर्मपुर
राजेन्द्र प्रसाद गैरोला, निर्दलीय धर्मपुर
रोहित रोहिला, प्रदेश महासचिव, आप युवा मोर्चा
एडवोकेट विनोद कुमार, प्रदेश सचिव
बिल्लू बाल्मीकि
अजय सोनकर, (रि) उपनिदेशक आयकर
अजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव
महाबीर अमोला, ऋषिकेश
डॉ भुवन चन्द्र आर्य
भूपेंद्र फरासी, जिलाध्यक्ष महानगर देहरादून
त्रिलोक सिंह सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष व रायपुर, मसूरी प्रभारी
सन्तोष कबड़वाल, जिलाध्यक्ष नैनीताल
रुचि धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा
मनोज द्विवेदी, प्रदेश संयुक्त सचिव
सुनील सिंघल, जिला प्रवक्ता हरिद्वार
संजीव तोमर, वरिष्ठ कार्यकर्ता
रिंकी जॉर्ज, जिला महासचिव देहरादून महिला मोर्चा
शशांक पाल, महानगर उपाध्यक्ष देहरादून
शमशेर महर, पूर्व फौजी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पिथौरागढ़
पंकज जोशी, जिला सचिव, अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी इतनी बड़ी तादाद में नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा क्यों छोड़ी जा रही है, इस सवाल का स्पष्ट और खुलकर जवाब आम आदमी पार्टी के नेता देने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां का कहना है कि जिनको टिकट नहीं मिला वो लोग असंतुष्ट होकर छोड़ रहे हैं। और ऐसे लोगों के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। शशांक पाल को उन्होंने पार्टी पदाधिकारी होने से ही इनकार कर दिया।