Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने पकड़ी अवैध शराब

Dehradun Uttarakhand


Consulting Editor: M. Faheem 'Tanha'

ऋषिकेश/देहरादून, (Big News Today): आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर सप्तऋषि रोड पर मुखबिर खास की सूचना पर में  01 व्यक्ति दिनेश पुत्र हीरालाल निवासी हरिपुर कलां जनपद देहरादून को अवैध शराब परिवहन करते हुए  हरिपुर चुंगी के पास गिरफ्तार किया गया है I

वाहन संख्या UK08BE – 8375 के पायदान पर रखे बैग से 04 पेटी एवं वाहन की डिग्गी से 01 पेटी कुल 05 पेटी देशी शराब बरामद की गई जिसको कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना , आशीष चौहान एवं रेशमा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *