Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Mission 2022: भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा भी हुए भाजपाई, दिल्ली में स्मृति ईरानी ने सदस्यता दिलाई

Nainital Uttarakhand


फोटो: निर्दलीय विधायक रामसिंह कैरा ने ली बीजेपी की सदस्यता

देहरादून (ब्यूरो)

चुनाव की बेला है, विधानसभा चुनाव 2022 की बिसात बिछ चुकी है। राजीनीतिक दल अपनी चालें चलने लगे हैं। बीजेपी एक के बाद एक प्लेयर अपने पाले में करती हुई दिख रही है। विधायक प्रीतम पंवार, विधायक राजकुमार के बाद अब विधायक रामसिंह कैड़ा भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में स्मृति ईरानी ने कैड़ा को बीजेपी में शामिल किया। सांसद अनिल बलूनी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी इस मौके पर मौजूद रहे।

राम सिंह कैड़ा उत्तराखंड की भीमताल सीट से निर्दलीय विधायक हैं। और पूर्व में कांग्रेस प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। जिन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।