Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभाओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून 19 नवम्बर(Big news today)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर आज भारत रत्न, पूर्व प्रधामंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशभर के सभी जनपदों में श्रद्धांजलि सभाओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेसजनों द्वारा स्व. इन्दिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्र एवं विश्व की महान जननायिका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, मात्र शक्ति की प्रतीक स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्यता से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा गरीबी निवारण के साथ-साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये थे। स्व. इन्दिरा जी ने विश्व ख्याति प्राप्त करते हुए समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया और देश के दुश्मनों का सिर झुका कर भारत की सम्प्रभुता मानने को मजबूर किया तथा बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हांसिल कर अलग बांग्लादेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि जिस महिला ने इस विश्व का नक्शा बदल दिया उस महिला को ये देश सदैव अपने दिल में रखेगा, उनके पक्के इरादे और जनता की सेवा के लिए जिंदगी भर के समर्पण ने भारत की तरक्की के सफर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका आखिरी बलिदान लाखों सलाम का हकदार है। इंदिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बचपन में उन्होंने ’’बाल चरखा संघ’’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की सहायता के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से ’’वानर सेना’’ बनाई। सितंबर 1942 में उन्हें जेल में डाल दिया गया। 1947 में इन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया। बचपन से ही उनके मन में देश प्रेम एवं देश सेवा की भावना रही जिसे उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक निभाया। उन्होंने कहा कि चाहे देश के भीतर राजनीतिक स्थिरता बनाए रखना हो, आर्थिक सुधार लागू करना हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत करना हो, इंदिरा गांधी ने हर चुनौती का सामना साहस और दूरदर्शिता के साथ किया। उनके कई निर्णय विवादित रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी।

कांग्रेसजनों ने कहा कि आजादी के समय भारत देश में सुई का निर्माण भी नहीं होता था स्व0 इन्दिरा गांधी ने सर्वप्रथम पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को प्रमाण शक्ति राष्ट्रो की श्रेणी में खड़ा करने का काम किया था। कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की किन्तु आज कुछ विघटनकारी ताकते फिर से देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम कर रही हैं उनका हमें डटकर मुकाबला करना है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री अश्विनी बहुगुणा, सुरेन्द्र रांगड़, कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव अमेन्द्र सिंह बिष्ट, यशपाल चौहान, विनीत प्रसाद भट्ट, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र पंवार, ललित भद्री, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, पुष्पा पंवार, प्रदेश सचिव राजीव कुमार, सुनील बांगा, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, रॉबिन त्यागी, एतात खान, स्वाति नेगी, प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार, राजीव केशववाल, संजय कनौजिया, वकील अहमद, सुरेश चन्द, जागीर खान, आशा शर्मा, गुल मोहम्मद, लाखीराम बिजलवाण, सुशील डोभाल, सुलेमान अली, सावित्री थापा, अमरदेव गोनियाल, अनूप कपूर, सूरज क्षेत्री, विकास नेगी, मदन कोहली, दिनेश कुमार, गुलशन सिंह, हेमराज, शैफी थपलियाल, शरीफ बेग, निखिल कुमार, अमीचन्द, अजय बेनवाल, पुनीत कुमार आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *