देहरादून। साल भर (365 दिन) रोजगार की गारंटी और मानदेय/वेतन को होमगार्ड जवानों के बराबर करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने राजधानी देहरादून मे सड़को पर उतर कर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। मुख्यमंत्री आवास कूच पर निकले पीआरडी जवानों ने जबरदस्त हंगामा करते हुये दो बेरिकेट तोड़ दिये और मुख्यमंत्री आवास की ओर निकल पड़े। इस दौरान पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।
लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जब प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का जुलूस सचिवालय के सामने राजपुर रोड़ पर पहुंचा तो कुछ जवानों की दुपहिया वाहन चालकों से जमकर झड़प हुई। हालत इतने खराब हो गये नौबत हाथापाई तक पहुंच गये थी, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियो के बीच बचाव करने से स्थित काबू मे आ पायी। सबसे बड़ी बात तो यह रहीं की पीआरडी जवान पूरी सड़क को घेर कर जाम लगाते हुये चल रहे थे, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी उन्हे समझने वाला जुलूस मे मौजूद नहीं था।
देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। पीआरडी जवान साल भर (365 दिन) रोजगार की गारंटी और मानदेय/वेतन को होमगार्ड जवानों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेशभर से लगभग 5 से 6 हजार पीआरडी जवान इस आंदोलन और महारैली में शामिल होने देहरादून पहुंचे। मानदेय बढ़ाकर होमगार्ड जवानों के बराबर किया जाना तथा मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता जोड़ा जाना प्रमुख रूप आंदोलन के केंद्र मे रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड किशन सिंह रावत ने कहा की पीआरडी अपनी मांगो को लेकर लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं , लेकिन सरकार उनकी तरफ ध्यान तक नहीं दे रहीं हैं। आज उत्तराखंड सरकार के खिलाफ महासंग्राम की शुरुआत हुई हैं। यह आक्रोश महारैली सोई सरकार को जगाने के लिये पहली हुंकार हैं। जवानों का कहना है कि वे विभिन्न सरकारी विभागों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चारधाम यात्रा, कुंभ मेला और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें पूरे साल नियमित काम नहीं मिल पाता। इससे जवानों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।




