Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान जारी

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए देहरादून के देहराखास और डोईवाला क्षेत्र में कार्रवाई की।

अभियान के तहत देहराखास में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया, जबकि डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में करीब 13 बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के तहत देहराखास में पथरी बाग चौक के निकट बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, डोईवाला क्षेत्र के फतेहपुर माजरीग्रांट में बिना आवश्यक अनुमति के करीब 13 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *