Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत,वन विभाग में हड़कंप

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

उधम सिंह नगर(Big news today)। मंगलवार देर रात रुद्रपुर में हल्दी और छतरपुर रेलवे स्टेशन के बीच  ट्रेन की चपेट में आकर नर हाथी की मौत हो गई। लालकुआं से हावड़ा की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस हाथियों के झुंड के बीच से गुजर रही थी। तभी रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक नर हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे के अनुसार हादसे के समय ट्रेन में करीब 1000 यात्री सवार थे। वे सभी सुरक्षित बताए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि  टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हाथी का एक दांत भी टूट गया, जबकि रेलवे की विद्युत लाइन को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को ट्रैक से हटवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवीजन अंतर्गत हल्दी और छतरपुर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 55/8 के पास हुआ। घटना के बाद रेलवे और वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर हाथी का शव होने और अन्य अव्यवस्थाओं के चलते बाघ एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक मौके पर खड़ी रही। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। वन विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे अधिकारियों के सहयोग से हाथी के शव को ट्रैक से हटाने की कार्रवाई की, जिसके बाद रेल संचालन बहाल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। घटना की सूचना मिलते ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम सहित कई वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने रेलवे विभाग के कर्मचारियों से भी बातचीत की, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के अनुसार सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों के साथ भी बातचीत की गई है। रेलवे ट्रैक पर हाथियों की आवाजाही को देखते हुए ट्रेन की गति नियंत्रित रखने और लगातार हॉर्न बजाने जैसे सुरक्षा उपायों पर जोर दिया जाएगा। हादसे में नर हाथी का एक दांत टूट गया था, जिसे रेलवे ने अपने कब्जे में ले लिया। टूटे हुए दांत को  बुधवार को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। वन विभाग की निगरानी में हाथी के शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *