Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री  ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं से संवाद किया

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय, देहरादून से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा यात्रा पर हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से संवाद कर उनके दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से जानने-समझने का अवसर मिलता है।

साथ ही, यह उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का भी माध्यम बनता है। मुख्यमंत्री ने युवा क्रिएटर्स से आह्वान किया कि वे भ्रमण के दौरान विभिन्न राज्यों की संस्कृति और वहां की बेहतर कार्यप्रणालियों को जानने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं से भी वहां के लोगों को परिचित कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *