Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लोक भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को लोक भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। अखंड पाठ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला श्रीमती गुरमती कौर सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *