Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ड्रैगन फ्रूट एवं बकरी पालन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

टिहरी गढ़वाल(Big news today)। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत प्रगति स्वायत्त सहकारिता में संचालित सामुदायिक स्तर के उद्यमों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्रैगन फ्रूट कल्टीवेशन एवं बकरी पालन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रगति की जानकारी ली।

ड्रैगन फ्रूट कल्टीवेशन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पौधों की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी एवं जिला उद्यान अधिकारी पंकज पेटवाल को ड्रिप इरीगेशन तथा जियो लाइन टैंक की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *