Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राजराजेश्वरी माँ नन्दा जात यात्रा के सफल संचालन के लिए मुस्तैद पुलिस जवान

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
चमोली(Big news today)। प्रचलित श्री राजराजेश्वरी माँ नन्दा जात यात्रा में देव डोलियों के साथ श्रद्धालु आस्था और भक्ति से सराबोर होकर अपने गन्तव्य की ओर बढ़ रहे हैं। पहाड़ की कठिन चढ़ाइयों, गधेरों, दुर्गम पहाड़ी पगडंडियों और संकरे रास्तों से गुजर रही इस पावन यात्रा में पुलिस एवं SDRF के जवान भी कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और यात्रा मार्ग पर हर मोड़ पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी देव डोलियों के साथ पैदल चलते हुए बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं गधेरों, पहाड़ी ढलानों, संकरे एवं जोखिमपूर्ण रास्तों पर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं SDRF के जवान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डोलियों एवं श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम पड़ाव स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल एवं SDRF की तैनाती की गयी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में निरंतर आगे बढ़ती रहे। यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय है।

कठिन पहाड़ी परिस्थितियों, नदी-नालों, दुर्गम पगडंडियों, संकरे एवं फिसलन भरे रास्तों और लगातार पैदल चलने के बावजूद पुलिस एवं SDRF के जवान पूरी जिम्मेदारी, तत्परता और सेवाभाव के साथ ड्यूटी पर डटे हुए हैं। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

माँ नन्दा की पावन जात यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। देव डोलियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही पुलिस एवं एसडीआरएफ, यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने रखने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आज परगना दशोली डोली रात्रि विश्राम हेतु पगना, परगना बधाण डोली- सूना व परगना बण्ड क्षेत्र डोली किरोली पहुँचेगी।