Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड जल संस्थान में सीनियरिटी विवाद खत्म, 26 इंजीनियरों को मिला प्रमोशन, CGM डीके सिंह ने शासन के बेहतर तालमेल से सुलझाया वर्षों पुराना पेंच

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


Consulting Editor: Mo. Faheem ‘Tanha’

देहरादून, (Big News Today): उत्तराखंड जल संस्थान में कई वर्षों से लटकी पदोन्नतियों का इंतजार आखिर खत्म हो गया। पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग-1, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश के बाद विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर कुल 26 अभियंताओं को पदोन्नति दी गई है, अपर सचिव (आईएएस) झरना कमठान ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार यह प्रमोशन पिछले कई वर्षों से सीनियरिटी लिस्ट पर चल रहे विवाद के कारण अटके हुए थे। जल संस्थान में सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता और अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति को लेकर वरिष्ठता सूची पर आपत्तियां और कानूनी पेंच फंसा हुआ था। इसी वजह से डीपीसी की प्रक्रिया बार-बार टल रही थी।

CGM डीके सिंह बने प्रमोशन रूपी बारात के दूल्हा

आपको बता दें कि मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह से पहले रहे कई मुख्य महाप्रबंधकों के कार्यकाल में इस विवाद को सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। वर्तमान मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने इस मामले में पहल करते हुए शासन, कार्मिक अनुभाग और विधि विभाग के साथ समन्वय बनाकर सीनियरिटी लिस्ट को अंतिम रूप दिलवाया और डीपीसी का रास्ता साफ किया। जिसमें शासन का भी पूरा सहयोग डीके सिंह को मिला। विभाग में इसे एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

11 अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता बनाया गया

शासनादेश के अनुसार 11 अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें प्रियदर्शन रावत, तरुण शर्मा, सुरेश ठाकुर, अजय कुमार, आशीष भट्ट, नन्द किशोर, मनोज कुमार उपाध्याय, सुशील कुमार सैनी, प्रवीण कुमार, संजय सिंह और अभिषेक कुमार वर्मा शामिल हैं।

15 अभियंताओं को अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी

इसी क्रम में 15 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें संदीप चतुर्वेदी, प्रशान्त भारद्वाज, नीरज तिवारी, विनोद पाण्डे, मनोज गंगवार, निशा गौतम, हरीश कुमार बंसल, रमेश गढ़वाल, सुभाष चन्द्र जुयाल, अरुण विक्रम सिंह, रवि प्रकाश डोभाल, बंशीधर भट्ट, वेपन सिंह रावत, चन्दन सिंह देवड़ी और राजेश कुमार शामिल हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी पदोन्नतियां उच्च न्यायालय नैनीताल में विचाराधीन रिट याचिका WPSB No. 456/2025 और अन्य समान याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेंगी। पदोन्नत अभियंताओं की नवीन तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

मुख्य महाप्रबंधक इं. डीके सिंह ने जताया भरोसा

मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि नई जिम्मेदारियां मिलने से पेयजल और सीवरेज योजनाओं के संचालन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय मॉनिटरिंग में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अब रखरखाव और संचालन के दौर में है, ऐसे में अनुभवी अभियंताओं को नेतृत्व मिलने से राज्य के हर कोने में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *