Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री ने की पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(NEHA GOYAL ) । आज उत्तराखंड राज्य के वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, निर्वाचन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कैम्प कार्यालय में कार्मिक संगठनों एवं पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर गोल्डन कार्ड योजना से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान पेंशनर्स के गोल्डन कार्ड में आ रही समस्याओं, व्यवस्था में आवश्यक संशोधन तथा कार्मिकों एवं पेंशनर्स के अंशदान से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए।

पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके अंशदान में वृद्धि न किए जाने के संबंध में भी चर्चा की। कार्मिकों एवं पेंशनर्स के हितों से जुड़े सभी विषयों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हमारी सरकार कार्मिकों एवं पेंशनर्स के हितों के संरक्षण तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *