Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के विरोध में महानगर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आज ऐश्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की विशाल रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोककर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना, उन्हें प्रताड़ित करना और लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में बाधा डालना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “अराजक तत्व” जैसे शब्दों के प्रयोग पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते हैं और उन्हें इस प्रकार अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और रैलियों में सरकारी मशीनरी के माध्यम से बाधा उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पुंढ़ीर, ललित बद्री,अर्जुन पासी, राजीव प्रजापति, सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, अभिनव थापर, वीरेंद्र पंवार,दीपक मधवाल अभिषेक तिवारी,सुनील पक्का जायसवाल, अनूप कपूर, अरुण शर्मा, अल्ताफ, संजय भारती,राम किशन यादव,विजेंद्र चौहान , सुनील सुनील बांगा, राहुल तलवार, सुनील, कुलदीप नरूला ,विशाल, सावित्री थापा, मंजू चौहान, मिथलेश, रंजना देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *