Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विभागवार वन भूमि हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

चमोली (Big news today)। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार वन भूमि हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खंडों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिन योजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनमें शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा विधिवत अंतिम स्वीकृति के लिए आवश्यक प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन वित्तीय स्वीकृति अभी प्राप्त नहीं हुई है, उनके लिए संबंधित विभाग आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र प्रस्ताव अग्रसारित करें।

बैठक में पेयजल निगम की किमाड़ा पेयजल योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वन भूमि हस्तांतरण मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) सहित अन्य विभागों की परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
बैठक में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *