Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून (Big news today)। छात्रों की गूँज कार्यक्रम के तहत आज आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, उपनेता सदन भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक राजपुर रोड राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और परीक्षाओं की निष्पक्षता व युवाओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि 17 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद करेंगे, जिसमें युवाओं के मुद्दों, शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र राणा (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस), प्रवीन रावत प्रिंस (जिला पंचायत सदस्य, देहरादून) एवं शूरवीर सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस (पूर्व महासचिव, डीएवी कॉलेज, देहरादून) द्वारा किया गया।



