Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कॉठ–बदहाल बिजली व्यवस्था पर भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, उच्च अधिकारियों से की तत्काल सुधार की मांग

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

कांठ (Big news today)। नगर की लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष कॉठ इकबाल आलम ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मोबाइल फोन पर वार्ता कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने नगर में जर्जर विद्युत लाइनों और आए दिन जल रहे तारों पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। पुराने और जर्जर विद्युत तारों में बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब तक बदला नहीं गया है।उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारी जर्जर लाइनों को बदलने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

परिणामस्वरूप नगरवासियों को बार-बार बिजली कटौती, कम वोल्टेज और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के मौसम में यह स्थिति लोगों के लिए और अधिक कष्टदायक बन गई है। कॉठ इकबाल आलम ने अधिकारियों से मांग की कि नगर की सभी जर्जर विद्युत लाइनों और पुराने तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए, ताकि बार-बार होने वाली तकनीकी खराबियों से राहत मिल सके और नगरवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब नगरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा और बार-बार होने वाली बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *