Consulting Editor : Mo Faheem 'Tanha'
देहरादून(Big news today)। देहरादून महायोजना-2041 के तहत मसूरी -देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसुनवाई अभियान के छठे दिन लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर में सेक्टर-06 के नागरिकों, भू-स्वामियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए महायोजना से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे और क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं जन अपेक्षाओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
जनसुनवाई के दौरान सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, जल निकासी, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार, पार्किंग व्यवस्था तथा आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों के संतुलित विकास सहित विभिन्न विषयों पर नागरिकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें देहरादून महायोजना-2041 में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। 21 जुलाई तक देहरादून महायोजना-2041 के अंतर्गत सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी चरण में जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा।



