Consulting Editor: M. Faheem 'Tanha'
देहरादून, (Big News Today): देहरादून में अवैध रूप से शराब के सेवन और कारोबार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैंI आबकारी विभाग की टीम ने Baba’s Restaurant नाम के रेस्त्रां में छापा मारा जहां पर बिना बार लाइसेंस के ही अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थीI सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून प्रेरणा बिष्ट ने कार्यवाही की जानकारी दीI
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त उत्तराखंड अनुराधा पाल के अवैध शराब की बिक्री, एवं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम द्वारा babas नाम के रेस्तरां में अवैध रूप से चल रहे फर्जी बार में दबिश दी गई। जिसमें विभिन्न ब्रांड की लगभग 10 पेटी ब्रांडेड शराब, बियर बरामद हुई।
इस मामले में अनिल कुमार निवासी देहरादून को रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैI
सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया गया है कि फर्जी बार को विगत दो-तीन महीने से चलाया जा रहा था, गिरफ्तार व्यक्ति से अग्रिम कार्रवाई हेतु पूछताछ की जा रही है।
टीम में आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, गोविंद, हेमंत आदि सम्मिलित थे।



