Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ईट राइट इंडिया अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर गणेश कंडवाल सम्मानित

Dehradun Uttarakhand


Consulting Editor: M. Faheem 'Tanha'

देहरादून। (BIG NEWS TODAY): उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) के डिप्टी कमिश्नर गणेश कंडवाल को Eat Right Youth Hackathon – Uttarakhand 2026 के सफल आयोजन तथा Eat Right India Initiative को राज्यव्यापी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया।

देहरादून स्थित लोकभवन (राजभवन) में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

गणेश कंडवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं, सहयोगी संस्थाओं और पूरी टीम का सम्मान है, जिन्होंने “Eat Safe, Eat Healthy, Eat Sustainable” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को खाद्य सुरक्षा, पोषण जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि Eat Right Youth Hackathon – Uttarakhand 2026 देश में अपनी तरह की पहली राज्य स्तरीय पहल रही, जिसमें विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों की 387 टीमों ने सुरक्षित, पौष्टिक और सतत खाद्य प्रणाली से जुड़े नवाचार प्रस्तुत किए। तीन चरणों की प्रतियोगिता के बाद छह टीमों को विजेता घोषित किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खाद्य सुरक्षा, पोषण और सतत खाद्य प्रणाली के लिए नवाचारी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य व्यवस्था विकसित करने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उत्तराखंड इस अभिनव पहल को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बनकर एक नई मिसाल कायम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *