Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

8 जुलाई को दून यूनिवर्सिटी में होगा जनसुनवाई कैंप

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून (Big news today)। देहरादून महायोजना-2041 के तहत एमडीडीए द्वारा आयोजित जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में सेक्टर-02 के नागरिकों, भू-स्वामियों एवं हितधारकों ने महायोजना से संबंधित आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए।

प्राप्त सभी सुझावों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कर आवश्यकतानुसार महायोजना में शामिल किया जाएगा। एमडीडीए 21 जुलाई तक 12 सेक्टरों में जनसुनवाई आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में 8 जुलाई को दून यूनिवर्सिटी में सेक्टर-03 के लिए जनसुनवाई कैंप आयोजित होगा।


एमडीडीए के उपाध्यक्ष महोदय बंशीधर तिवारी ने कहा कि नागरिकों के सुझावों से महायोजना अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनेगी।