Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


देहरादून। (BIG NEWS TODAY): जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी (JDEWS) द्वारा डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से 26 जून को ओंकारेश्वर शिव मंदिर, मन्दाकिनी विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। जिन मरीजों को विस्तृत जांच, विशेष उपचार अथवा शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की आवश्यकता पाई गई, उन्हें डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल, देहरादून में आगे की जांच एवं उपचार हेतु रेफर किया गया, जिससे उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर में सामान्य रोग, महिला स्वास्थ्य, बाल रोग, ईएनटी तथा नेत्र परीक्षण जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया तथा इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सक एवं स्टाफ डॉ. रवि कंसल, जनरल फिजिशियन, डॉ. अमृत राज, बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन), डॉ. समृद्धि शर्मा, महिला चिकित्सक, डॉ. ईशान चौधरी, ईएनटी विशेषज्ञ, एमबीबीएस इंटर्न्स (2) नेत्र परीक्षण (ऑप्टोमेट्री) सहयोग पुनीत कुमार, नर्सिंग स्टाफ डॉ. दीपक, फार्मासिस्ट आकाश कुशवाहा, मार्केटिंग स्टाफ अंशुल धीमान, स्टाफ शिवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के कैम्प समन्वयक सनी धीमान ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल की इस संयुक्त पहल को स्थानीय नागरिकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श, व्यवस्थित स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण तथा समर्पित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अनेक लाभार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

इस अवसर पर जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल के प्रबंधन, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग एवं सहयोगी स्टाफ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का इस सफल आयोजन में सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।सोसायटी ने यह भी बताया कि भविष्य में ग्रामीण, पर्वतीय एवं वंचित क्षेत्रों में इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें और समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *