Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व मंत्री विजया बड़थ्वाल बढ़ा रहीं राजनीतिक सक्रियता, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


नई दिल्ली/देहरादून, (M. Faheem ‘Tanha’): उत्तराखंड सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं यमकेश्वर की पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय नजर आ रही हैं। राजनीतिक तौर पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली विजया बड़थ्वाल ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री के साथ उत्तराखंड के विकास, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा तथा विभिन्न जन-सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही, बड़थ्वाल ने देश की सुरक्षा को अभेद्य बनाने और भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा मंत्री के रूप में दी जा रही असाधारण व ऐतिहासिक सेवाओं के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

दो दिन पूर्व ही पूर्व कैबिनेट मंत्री विजया बड़थ्वाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी शिष्टाचार मुलाकात की थी। अपने लखनऊ प्रवास के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट के दौरान कई विषयों पर बातचीत की।

अपनी राजनीतिक सक्रियता और यमकेश्वर विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विजया बड़थ्वाल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि चुनाव को ध्यान में रखकर वे सक्रियता दिखा रही हैं बल्कि वे कभी भी जनता से दूर नहीं रही हैंI रही बात चुनाव की तो जो पार्टी का आदेश होगा उसका पालन करेंगी, उन्होंने कभी पार्टी के आदेश की अवहेलना नहीं की हैI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *