Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुये केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। प्रख्यात निशानेबाज एवं पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा (त्रयोदशी संस्कार) में सम्मिलित होने के लिए आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे जहां सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे भेंट की।  


 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौन, देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज, पद्मश्री से सम्मानित स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।


स्व. जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। राष्ट्र और राज्य के गौरव को बढ़ाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *