Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जिलाधिकारी ने की नई उमंग कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Dehradun Uttarakhand






 टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने नई उमंग कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संगठन अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने संगठन की गतिविधियों एवं किसानों के हित में संचालित कार्यों की जानकारी दी, अवगत कराया कि संगठन को वर्ष 2022 से नाबार्ड द्वारा वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

वर्तमान में संगठन से कुल 247 किसान जुड़े हैं, जिनमें 193 महिला एवं 54 पुरुष किसान शामिल हैं।बैठक में अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने अवगत कराया कि संगठन द्वारा क्षेत्र में जैविक खाद्य उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उत्पादों के बेहतर विपणन हेतु भागीरथीपुरम स्थित कृषि समिति की कई वर्षों से बंद पड़ी दुकान को आउटलेट के रूप में उपलब्ध कराने तथा कोटी कॉलोनी में भी एक दुकान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जिसपर जिलाधिकारी ने सीडीओ वरुणा को दूरभाष से दुकान की उपलब्धता की जानकारी लेने व नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संगठन सचिव सुषमा बिष्ट, एनजीओ ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति (एनजीओ) के प्रतिनिधि जगदीश बड़ोनी एवं अनुज गोसाईं भी उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी ने जैविक कृषि एवं स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *