Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बढ़ता ही जा रहा नगरासू गुरुद्वारा में मौजूद निहंग सिखों का मामला                     

Uttarakhand






लगातार तलवार लहरा रहे निहंग सिख                                  
 खाना लेने आये निहंग सिख को  पुलिस के जवानों ने पकड़ा                          
  रुद्रप्रयाग। नगरासू गुरुद्वारा में मौजूद निहंग सिखों का मामला बढ़ता ही जा रहा है। अभी भी 5 से 6 निहंग सिख गुरुद्वारा की चौथी, पांचवीं मंजिल और छत पर डटे हुए हैं। लगातार निहंग सिख तलवार लहरा रहे हैं। पिछले 3 दिन से गुरुद्वारा में श्रद्धालु डर के कारण नहीं पहुंच रहे हैं।


20 जून की शाम से नगरासू गुरुद्वारा में 7 से 8 निहंग सिखों ने डेरा डाला हुआ है। शुरुआत में उन्होंने 2 सेवादारों को बंधक भी बनाया था लेकिन 21 जून को उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच 21 जून की शाम ही एक निहंग सिख ने आत्मसमर्पण किया। जबकि आज एक निहंग सिख को खाने लेने आने के दौरान पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात हैं, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।

हालांकि, प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, पुलिस, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात रहकर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं। पूरे घटनाक्रम पर जिलेभर की निगाहें टिकी हुई हैं और सभी को इस गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *