नगर आयुक्त ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
देहरादून 12 जून। उत्पीड़न के खिलाफ रेहड़ी-पटरी वर्कर्स यूनियन सीटू ने नगर निगम पर प्रदर्शन किया। यूनियन से जुड़े सदस्य नगर निगम देहरादून के प्रांगण में एकत्र हुए और प्रांगण में जुलूस निकाल कर नगर आयुक्त के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय से मिला कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
जिस पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने नगर आयुक्त को बताया कि पिछले एक सप्ताह से नगर निगम की टीम सीमेंट रोड स्थित फल-सब्जी की रेहड़ी फड लगाने वाले की रेहड़ी व काउंटर जेसीबी से तोड़ दिए थे। जिससे उनका आर्थिक नुकसान तो हुआ ही वहीं रोजगार पर भी संकट गहरा गया है। उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट गहराया है।
उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में नगर निगम का बैंडिंग जोन घोषित था और बोर्ड भी नगर निगम द्वारा लगाए हुआ था जिसे कुछ समय पूर्व ही हटाया गया है। इस अवसर पर बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार वैंडिंग नीति घोषित की जानी चाहिए जिससे इन व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर उपस्थित व्यवसायियों द्वारा निगम कर्मचारियों व पुलिस के द्वारा भी अवैध वसूली की जाती है जिस पर रोक लगाई जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने उपस्थित वर्करों को आश्वस्त किया कि उनके साथ हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगेगी और वैंडिंग जोन घोषित करने हेतु निर्देशित करेंगे ताकि व्यवसायियों के रोजी रोटी की भी सुरक्षा होगी। इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव अभिषेक भंडारी, एसएफआई के प्रांतीय अध्यक्ष नितिन मलेठा, सीटू कोषाध्यक्ष रवींद्र नौडियाल, यूनियन महामंत्री मनीष कुमार, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, सोनू सोनकर, महामंत्री मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, सचिव पूजा कुटियाल, जयंत कुमार, संगठन मंत्री अर्जुन जैरवान, सहित 6 अन्य कमेटी सदस्य पवन, जसविंदर सिंह, सुनीता, पुष्पा देवी, पारस नाथ, इरफ़ान खान सहित 15 सदसीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर छतरपाल, शिखा, अनूप, आशीष, पुनीत, मेहफ़ूज़ साईं, महावीर, जीतेन्द्र नीरज, उमेश कुमार, श्यामू, रामु , इस अवसर पर, छतरपाल, शिखा, महावीर, जीतेन्द्र, सुनीता, पुनीत, आशीष, अनूप, महफूज़ साईं, नीरज, उमेश, श्यामू, रामु, कन्हैया, विष्णु, जगप्रसाद, हरी सिँह, टीटू, हरपाल, महेंद्र, विशाखा, पवन भट्ट, पारसनाथ, रविंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



