Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाती रहें : डीएम            

Dehradun Uttarakhand






अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने  राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य को लेकर उनकी शिकायतें एवं सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्ध एवं त्रुटिरहित प्रकाशन के लिए सभी दलों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बूथ लेवल ऑफिसर और बूथ लेवल एजेंट के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अवगत कराया जाए।


उन्होंने यह भी कहा कि पुनरीक्षण अवधि में राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाती रहें, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्यों को पारदर्शी और त्वरित रूप से करने के लिए ऑनलाइन माध्यम बहुत कारगर साबित हो रहा है।


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता महत्वपूर्ण है और सभी दलों से अपेक्षा है कि वे निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *