Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश

Dehradun Uttarakhand






 देहरादून। कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में सूपर फूड मोरिंगा की खेती को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा मोरिंगा की खेती से जुड़ी संभावनाएं खोजने के लिए प्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए।


साथ ही, बैठक में उत्तराखंड की दालचीनी को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से जून माह में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा की। इस संगोष्ठी में श्रीलंका एवं वियतनाम जैसे देशों के विशेषज्ञ अपने विचार एवं अनुभव साझा करेंगे।


हमारी सरकार प्रदेश के किसान भाइयों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है और यही कारण है कि हम प्रदेश के किसानों को नई एवं लाभदायक फसलों की खेती से अवगत करा उन्हें इन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।