Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ‘सेहत के प्रहरियों’ को सम्मानित

Dehradun Uttarakhand






देहरादून. उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज राजधानी देहरादून मे आयोजित ‘आभार समर्पण’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ‘सेहत के प्रहरियों’ को सम्मानित किया।


समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। मैं निरंतर अपने स्वास्थ्य कर्मियों से आग्रह करता हूँ कि जब भी कोई व्यक्ति आपके पास आता है, तो वह अपने जीवन की रक्षा की आशा लेकर आता है। इसलिए हमें ऐसा कार्य-संस्कृति विकसित करनी है, जिसमें कर्तव्य का पालन सर्वोपरि हो, संवेदनशीलता बनी रहे और हर मरीज को सम्मान व समर्पण के साथ उपचार मिले।


मैं उन सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में निरंतर समर्पित हैं और अपने अथक प्रयासों से समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *