Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

न्याय देवता गोल्जयू महाराज पहली बार पहुंचे देहरादून   

Dehradun Uttarakhand






देहरादून. देवभूमि उत्तराखंड के न्याय देवता गोल्जयू महाराज दिव्य रथ में सवार होकर ढोल की थाप और दमाउ की संगत में सैकड़ों भक्तों के साथ अपने मूल स्थान चंपावत से देहरादून इतिहास में पहली बार पहुंचे. यात्रा के देहरादून संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मणि माई मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया, सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में कॉलेज प्रबंधन और सैकड़ों बच्चों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया.

घंटाघर में कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य सुभाष जोशी बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा, महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया.

बिंदाल पुल पर श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया. गोरखाली सुधार सभा गढ़ी कैंट देहरादून में गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पी एस थापा, मैनेजर और प्रवक्ता प्रभा साह और समाज से जुड़े लोगों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया और पारंपरिक पटके पहनाए गए, पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत कृष्ण गिरी, महाराज और मुख्य पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज और अन्य श्रद्धालु भक्तों ने स्वागत अभिनंदन किया, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी और अन्य श्रद्धालु भक्तों ने अंगबस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया, द्रोण आश्रम टपकेश्वर कालोनी गढ़ी कैंट में डा. मथुरा दत्त जोशी भगवती जोशी गीता जोशी एडवोकेट तनुज जोशी, गोपाल दत्त जोशी, विमला जोशी आदि ने स्वागत अभिनंदन किया. काली मंदिर रायपुर रोड में कुमाऊं  मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया. आज के कार्यक्रम में टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज, पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज, केबिनेट मंत्री खजान दास, यात्रा के सूत्रधार अपनी धरोहर न्यास के संस्थापक विजय भट्ट, प्रसिद्ध ढोल वादक मोहन दा, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पीएस थापा, मैनेजर प्रभा साह, डा. मथुरा दत्त जोशी, सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, डा अनिल टम्टा महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा, कुमाऊं मित्र मंडल के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महामंत्री कैलाश जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *