Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भगवान परशुराम जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। तुलसी प्रतिष्ठान मन्दिर तिलक रोड देहरादून में आज धार्मिक एवं सामाजिक माहौल के बीच भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड
द्वारा विष्णु भगवान के छठवें अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस विशेष अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के NTWB सदस्य पंकज मसों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने समाज को एकजुट रहने, सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने और युवाओं को सही दिशा देने पर जोर दिया।


मंच पर संत-महात्माओं एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। आयोजन में भगवान परशुराम जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान भजन -कीर्तन, प्रवचन एवं सामाजिक एकता के संदेश दिए गए। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *