Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भव्य रोड शो करते हुए दून पहुंचे पीएम

Dehradun Uttarakhand






पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा-अर्चना                                                      
 एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट उत्तराखंड के विकास को नई ऊर्जा देगा : पीएम                                      
कॉरिडोर को सफलतापूर्वक पूरा करने में मां काली का आशीर्वाद रहा : पीएम                              
 देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर वन्यजीव कॉरिडोर की समीक्षा करने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे थे, यहां से वह दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए वहां से पीएम अपने काफिले से साथ सड़क मार्ग से देहरादून आये।

भव्य रोड शो करते हुए पीएम डाट काली मंदिर तक पहुंचे। पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। डाट काली मंदिर में पूजा के बाद देहरादून में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो करीब 12 किलोमीटर का था। सड़क के दोनों ओर बीजेपी के उत्साहित कार्यकर्ता पीएम मोदी की एक झलक देखने को बेताब नजर आये। इसके बाद पीएम मोदी ने रोड शो किया। पीएम मोदी ने अपना काफिला रोक कर शंख वादक वेदपाठियों का अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने स्वयंसेवी महिलाओं का और सांस्कृतिक कर्मियों का भी अभिनंदन किया। बाद में देहरादून में पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण उद्घाटन किया।दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा देर से आने पर हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं। आपके बीच देर से पहुंचा लोगों के प्यार की वजह से रोड शो में देर हो गई। पीएम ने चारधाम यात्रा की शुरुआत की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को सफलतापूर्वक पूरा करने में मां काली का आशीर्वाद रहा। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड के विकास को नई ऊर्जा देगा। देश को इस प्रोजेक्ट की बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से चारधाम और मसूरी, ऋषिकेश सभी को फ़ायदा मिलेगा। मुझे ख़ुशी है उत्तराखंड विंटर सीजन पर्यटन और वेडिंग डेस्टिनेशन का हब बनता जा रहा है। उत्तराखंड को 12 महीने टूरिज़म की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं 2023 में आदि कैलाश गया था। अब सुना है बहुत अधिक संख्या में भक्त जा रहे हैं। 40 हज़ार लोग बीते साल पहुंचे हैं। पीएम ने लोगों से अपील की कि उत्तराखंड बहुत पवित्र स्थान है। ऐसे स्थानों को साफ़ रखना हम सब का धर्म है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि तीर्थ स्थानों को साफ़ रखने में सहयोग करें। अगले साल हरिद्वार में कुंभ होना है। हमें इस कुंभ को दिव्य भव्य और साफ़ कुंभ बनाना है। नंदा राजजात यात्रा पर पीएम मोदी ने कहा कि ये यात्रा बहन-बेटी के योगदान को विशेष बनाता है। मैं मां नंदा को प्रणाम करता हूं।

देश के विकास में बहन बेटियों की भागीदारी है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में मुश्किल हालात के बीच हमने चार दशक के बाद नारी शक्ति वंदन स्थापित किया। हमारी सरकार में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने जा रहा है अब ये जल्द लागू होना चाहिए आने वाले समय में जो लोकसभा चुनाव होंगे विधानसभा के चुनाव में भी महिलाओं को योगदान मिले ये आने वाले लोकसभा में लागू होना चाहिए। हम 16 अप्रैल से विशेष सत्र में इस पर चर्चा करेंगे।

मैंने देश की सभी बहनों माताओं को पत्र लिखा है। मेरा एक एक शब्द पढ़ें और उस पर मनन करें। मैं देवभूमि से देश की सभी पार्टियों से अनुरोध करूंगा कि इस का सहयोग करें। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के तहत सवा लाख करोड़ रुपए पूर्व सैनिकों के खाते में भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *