जनपद में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के लिये ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ अभियान में आई तेजी

Uttarakhand


पौड़ी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “Operation Crack Down – Verification Drive” के अंतर्गत जनपद पौड़ी में व्यापक सत्यापन अभियान पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ जारी है। सभी थाना, चौकी एवं सर्किल स्तर पर गठित पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर भौतिक सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे इस वृह्द सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा संभावित आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करना है। इस अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न थाना क्षेत्रों-कोटद्वार, लक्ष्मणझूला, पौठाणी एवं रिखणीखाल में पुलिस टीमों द्वारा सघन सत्यापन कार्यवाही की गई। जिसमें मकानों, होटल, गेस्ट हाउस, होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल एवं पीजी आवासों का भौतिक निरीक्षण किया। बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों, श्रमिकों, अस्थायी कर्मचारियों एवं घरेलू सहायकों का विवरण संकलित कर आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जिन स्थानों पर पूर्व में सत्यापन नहीं कराया गया था, वहाँ संबंधित मकान मालिकों एवं संचालकों को तत्काल सत्यापन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *